चमोली: राज्य आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर बना चैंपियन, रोमांचक ह फाइनल मुकाबला–

by | Oct 11, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर में आयोजित की गई अंडर 15 बालक वर्ग की प्रतियोगिता, पढ़ें क्या रही मेजवान चमोली की ​स्थिति–

गोपेश्वर, 11 अक्टूबर 2025: गोपेश्वर के खेल मैदान में शनिवार को खेले गए राज्य आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पैनल्टी स्टॉक में कोटद्वार की टीम को हटाकर उधमसिंह नगर की टीम चैंपियन बनी। खेल निदेशालय देहरादून और जिला प्रशासन चमोली के सहयोग से खेल विभाग गोपेश्वर की ओर से राज्य स्तरीय अंडर 15 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

नौ अक्तूबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच ऊधमसिंह नगर और पौड़ी के बीच खेला गया। पौड़ी की टीम से 12वें मिनट में यशवर्द्धन और ऊधमसिंह नगर की टीम से कृष्णा ने 40वें मिनट में गोल लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 पर रहा। जिसके बाद पैनल्टी स्टॉक में ऊधमसिंह नगर ने कोटद्वार पौड़ी की टीम को 6-5 से पराजित कर राज्य आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

इससे पूर्व खेले गए प्रथम सेमीफाइनल मैच में ऊधमसिंह नगर ने चंपावत को 1-0 से और द्वितीय सेमीफाइनल मैच में पौड़ी ने चमोली को 5-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

बेस्ट गोल कीपर में देहरादून के योगेश, बेस्ट डिफेंडर हरिद्वार के अनिल, बेस्ट अटेकरपौड़ी के सूरज, टॉप स्कोरर पौड़ी के कृष्णा, प्लेयर ऑफ द मैच ऊधमसिंह नगर के दिव्यांशु जलाल, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट देहरादून के अभिराज रावत , उभरते खिलाड़ी चमोली के अभिराज, बेहतर खेल की ट्राफी जनपद चमोली को प्रदान की गई। मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल व प्रो भगवती प्रसाद देवली ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान की।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुल्तान नौटियाल, रूपीन यादव, अमित कटारिया, महेश्वर नेगी, मुनीर रशीद, अजीत सिंह, केसी पंत, नवीन कुंवर व जगदीश कुमार रहे। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेंद्र नाथ द्विवेदी, अशोक रावत, कमल किशोर सिंह, जगमोहन सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, हेम दरमोड़ा, प्रकाश तिवाडी, एनएस नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!