चमोली: युवा बनें पर्यावरण संरक्षण की मिशाल, रुद्रनाथ यात्रा पर गए, बुग्याल से एकत्रित किया कूड़ा–

by | Oct 14, 2025 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

यात्रा के साथ ही बुग्यालों के संरक्षण का संकल्प लेकर लौटे, बुग्यालों के बीच ​स्थिति है चतुर्थ केदार रुद्रनाथ भगवान का धाम–

गोपेश्वर, 14 अक्टूबर 2025: गोपेश्वर नगर क्षेत्र व आस-पास के युवाओं का दल रुद्रनाथ की यात्रा पर गया। युवाओं ने पूरे यात्रा मार्ग और बुग्यालों में फैले कूड़े को एकत्रित किया और उसे सगर गांव तक लेकर आए, जहां से उसे निस्तारण के लिए नगर पालिका गोपेश्वर को दे दिया गया।

रुद्रनाथ की यात्रा पर गए 12 युवाओं के दल ने वापसी में पूरे यात्रा मार्ग पर कूड़ा एकत्रित करना शुरू किया। यात्रा मार्ग और बुग्यालों में फैले कूड़े को एकत्रित करते हुए उनके कई बैग भर गए।

ग्रुप के साथ गए दीपक सिंह रावत, सूरज सिंह रावत, आयुष, सूरज बिष्ट, पंचम घिल्डियाल आदि ने बताया कि लोग यात्रा पर जाते हैं, लेकिन प्लास्टिक व अन्य कूड़ा रास्ते और बुग्यालों में छोड़ देते हैं।

यह पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है। उन्होंने यात्रा पर जाने के दौरान जब रास्ते में कूड़ा देखा तो इसे एकत्रित करने की योजना बनायी और कई बैग कूड़ा एकत्रित किया।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!