भेंटवार्ता: राजकीय ​शिक्षक संघ के प्रतिनि​धिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, समाधान मांगा–

by | Oct 16, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया का किया विरोध, कहा, इसे निरस्त कर शत-प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से भरें पद–

रुद्रप्रयाग, 16 अक्टूबर 2025: राजकीय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जनपदीय अध्यक्ष आलोक रौथाण व मंत्री शंकर भट्ट के नेतृत्व में बाल विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग के दौरान पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जाखधार में पहुंचे मुख्यमंत्री से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को तत्काल निरस्त कर पूर्व की भांति शत-प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से पद भरने की मांग की।

संघ ने मुख्यमंत्री से शिक्षकों की एलटी से प्रवक्ता और प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति एवं स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र बहाल करने के साथ ही 34 सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की समस्याएं उनके संज्ञान में हैं और शासन स्तर पर समाधान हेतु कार्रवाई की जा रही है।

संघ ने मुख्यमंत्री द्वारा बेरोजगार आंदोलन का संज्ञान लेने और एलटी चयनित शिक्षकों की नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्णय की सराहना की। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री पर पूर्ण भरोसा जताते हुए कहा कि वे अपनी लंबित मांगों को लेकर दो माह से आंदोलनरत हैं, अतः इन पर शीघ्र निर्णय लिया जाए। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि सभी मांगों पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा।

इसके बाद संघ के पदाधिकारियों ने पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, गुप्तकाशी शाखा के शिक्षकों से भेंट कर उनके लंबित प्रकरणों को हल करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिक्षकों ने संघ के पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शीशपाल पंवार, पूर्व संरक्षक हर्षवर्धन रावत, ब्लॉक मंत्री दिलवर कोटवाल, जिला उपाध्यक्ष (महिला) कुसुम भट्ट, मनीष मैठानी, प्रधानाचार्य सुबोध सेमवाल, मंडलीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन कंडारी, रविंद्र पंवार, दर्शन पंवार, अश्वनी बगवाड़ी, बीरेंद्र जेडूडी, प्रकाश मेहता, प्रदीप बगवाड़ी सहित अनेक शिक्षक मौजूद थे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!