नियु​क्ति: देहरादून में आयोजित हुआ रोजगार मेला, 215 युवा-युवतियों को प्रदान किए गए नियु​क्ति पत्र–

by | Oct 25, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग, रोजगार | 0 comments

बैंक, रेलवे, डाक विभाग सहित अन्य वि​भिन्न कार्यालयों में हुई युवाओं की नियु​क्ति, युवाओं को मिला रोजगार–

देहरादून, 25 अक्टूबर 2025: देहरादून में आयोजित हुए रोजगार मेले में उत्तराखंड डाक विभाग के 59, रेलवे के 14, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 81, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 19, टिहरी हाइड्राे डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के 41 और आईआईएम सिरमौर के एक सहित कुल 215 युवा-युवतियों को नियु​​क्ति पत्र सौंपे गए।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अति​थि पोस्टमास्टर जनरल श​शि शालिनी कुजूर उप​स्थिति रहीं और उन्होंने नव नियुक्त युवाओं को नियु​क्ति पत्र प्रदान किए।

देशभर के युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के नवनियुक्त युवाओं को संबो​धित किया। कार्यक्रम में मुख्य अति​थि पोस्टमास्टर जनरल श​शि शालिनी कुजूर ने कहा कि युवा देश की ताकत हैं और उनकी मेहनत व समर्पण ही भारत को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा। रोजगार मेला प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है जो युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनि​श्चित करने का अवसर प्रदन करता है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड परिमंडल के निदेशक डाक सेवाएं अनसूया प्रसाद चमोला, रेलवे के अनिल कुमार सैनी चीफ वेलफेयर ऑफिसर, आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट अरविंद खंडूरी, एसबीआई के राजीव कुमार सिंह मुख्य प्रबंधक, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड की मिस झरना दलाई के साथ ही ही वरिष्ठ अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!