मिलम पहुंचे मु​खिया: मिलम पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री बने धामी, सीमा पर मुस्तैद आईटीबीपी के जवानों का हौसला बढ़ाया–

by | Oct 30, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

आईटीबीपी की पोशाक पहने सीएम धामी ने जवानों को नाश्ता भी परोसा, ​गदगद हुए जवान से लेकर सैन्य अ​धिकारी–

पिथौरागढ़, 30 अक्टूबर 2025: उच्च हिमालयी क्षेत्र मिलम पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी। मुख्यमंत्री ने चीन सीमा पर मुस्तैद आईटीबीपी जवानों को नाश्ता परोसा और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री के इस सरल स्वभाव को देख सैन्य अ​धिकारी सहित जवान गदगद हो उठे।

आईटीबीपी की पोशाक पहने सीएम ने सैन्य जवानों से बातचीत की। कहा कि देश के सैनिक दुश्मन के दांत खट्टे कर रहे हैं जो हर देशवासी के लिए गौरव की बात है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद आदि कैलाश क्षेत्र को विश्व में नई पहचान मिली है। इसी तर्ज पर मिलम को भी टूरिस्ट डे​​स्टिनेशन बनाया जाएगा। जिससे जिले के पर्यटन को नए पंख लगेंगे। यह पहला मौका है जब प्रदेश का मु​खियामिलम पहुंचा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर मुनस्यारी पहुंचे। दूसरे दिन बुधवार को सुबह वह मल्ला जोहार के मिलम पहुंचे और आईटीबीपी की पोशाक पहनकर जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परि​स्थितियों में डटकर सैनिक देश की सुरक्षा कर रहे हैं। आईटीबीपी के जवान भी इन्हीं में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश, गुंजी, ज्योलिंगकांग क्षेत्रों का दौरा किया। वह पहले प्रधानमंत्री हैं जो जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचे हैं। उनके यहां पहुंचने से सैनिकों का हौंसला बढ़ा है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!