चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय सेमिनार–

by | Nov 26, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

200 से अ​धिक शोध पत्र हुए प्रस्तुत,​ उच्च ​शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा समेत कई ​शिक्षाविद हुए शामिल–

गोपेश्वर, 26 नवंबर 2025: राजकीय औद्योगिक संस्थान गोपेश्वर में बुधवार से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार शुरू हो गया है। सेमिनार में तकनीकी एवं उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा और श्रीदेव सुमन विवि के कुल सचिव दिनेश चंद्रा के साथ ही कई ​शिक्षाविद शामिल हुए। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा पर विस्तार से बात रखी। कहा कि प्रकृति का उपयोग होना चाहिए उपभोग नहीं।

इंजीनियरिंग काॅलेज में आयोजित सेमिनार के तकनीकी सत्र में बोलते हुए तकनीकी ​व उच्च ​शिक्षा सचिव डॉ. सिन्हा ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्वासित और पुर्नविस्थापित करने की जरूरत है। हमारी पारंपरिक भोज शैली, खान-पान, आयुर्वेदिक दवाइयां, परंपराएं, रीति-रिवाज, प्राकृतिक संरक्षण का पारंपरिक तरीका, विश्वास को पुर्नजागृत कर ही सतत विकास किया जा सकता है। सबसे महत्वर्पूण है मानव मात्र का शरीर, हर किसी की अपनी परिभाषा है, उसकी भोजन शैली का हमारे पुराणों में जिक्र है। कहा कि प्रकृति का उपयोग होना चाहिए, उपभोग नहीं करना चाहिए।

हमारा अन्न ही अमृत है, अन्न सही कर दिया तो बीमारियां नहीं होंगी। अन्न का चयन और अन्न का समय सही कर लिया तो बीमारियां दूर रहेंगी। तकनीकी का उपयोग होना चाहिए, लेकिन प्रकृति के दोहन की कीमत पर नहीं। प्राथमिक विद्यालय स्तर से ही भारतीय परंपरा को पढ़ाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रो. अमित जायसवाल, प्रोद्योगिक संस्थान गोपेश्वर के निदेशक प्रो. अमित अग्रवाल, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, प्रो. नरेश देशमुख, प्रो. सुरेश पांडे, राजेश वी पाटिल, प्रो. विमोलन मुद्ले आदि मौजूद रहे।

संचालन डॉ. डीएस नेगी और डॉ. विधि ध्यानी ने किया। दक्षिण अफ्रिका की वैज्ञानिक यूनिवर्सिटी ऑफ क्वाजुलु नटाल की प्रो. रोनिका मुद्दली ने कहा कि दुनिया में विभिन्न ज्ञाप परंपराएं रही हैं। एक देश की ज्ञान परंपरा दूसरे देश की समस्याओं का हल निकाल सकती है।

इसलिए हमें दूसरे देशों की ज्ञान परंपराओं को भी सीखने की जरूरत है। विश्व में जितनी भी ज्ञान परंपराएं हैं वह सभी मानव कल्याण के लिए बनी हैं। तकनीकी विवि की कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर ने कहा कि पारंपरिक ज्ञान प्रणाली व आधुनिक तकनीकी के समन्वय से ही सतत विकास की अवधारणा को पूरा किया जा सकता है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!