चमोली: भालू के हमलों से बचाव के लिए जिला पंचायत ने शुरु की कवायद, ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ी कटान शुरू–

by | Nov 29, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी ने दिए भालू प्रभावित क्षेत्रों में आम रास्तों से झाड़ी हटाने के निर्देश, रास्तों की सफाई में जुटी महिलाएं–गोपेश्वर, 29 नवंबर 2025:

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत चमोली द्वारा भालू के आक्रमण से बचाव हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में झाड़ी कटान का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। विकासखण्ड जोशीमठ के गणाई मोल्टा, डुमककलगोठ सहित विभिन्न स्थानों पर मजदूरों की टीम लगाई गई है, जो घनी झाड़ियों को साफ कर वन्यजीवों की आवाजाही वाले मार्गों को सुरक्षित बना रही है। इसी क्रम में विकास खण्ड पोखरी के ग्राम पाव और नंदानगर क्षेत्र में भी संबंधित क्षेत्रीय कनिष्ठ अभियंताओं के पर्यवेक्षण में तत्काल झाड़ी कटान का कार्य सम्पन्न कराया जा रहा है।

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा वन्यजीव-मानव संघर्ष को रोकने के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जहां-जहां भी भालू दिखने की सम्भावना है, वहाँ तत्काल टीमों को भेजकर घनी झाड़ियों को काट कर सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!