चमोली: देवाल-बेराधार-हाट कल्याणी सड़क पर पड़ा मिला बच्चे का सर, शरीर का कोई पता नहीं–

by | Nov 30, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिल सकेगी जानकारी, बच्चे की उम्र और मौत के कारणों का भी चलेगा पता–

देवाल, 30 नवंबर 2025: चमोली जनपद के देवाल विकास खंड में देवाल-बेराधार-हाट कल्याणी सड़क पर एक बच्चे का सर मिला है, जबकि शरीर का कोई पता नहीं चल पाया है। यह सर किस बच्चे का है यह भी पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह लोगाें ने सड़क किनारे एक बच्चे का सर पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस थाने में दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्चे के सर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि बच्चे का सर मिला है, शरीर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी सूचना ग्राम प्रहरी के द्वारा देवाल चौकी को दी गई, बच्चे का सिर मिला, बच्चे की उम्र का पता पीएम रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!