चमोली: प्रधान संगठन की अध्यक्ष योगिता रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, पहाड़ की पीढ़ा बताई–

by | Dec 6, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

भालू और गुलदार के हमलों की रोकथाम के लिए ठोस योजना बनाने की मांग उठाई, कहा पहाड़ में बना वन्यजीवों का भय–

देहरादून, 06 दिसंबर, 2025: चमोली जनपद की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष योगिता रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सीमांत जनपद चमोली में वन्यजीवों के हमलों से अवगत कराया और वन्यजीवों के हमलों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठाई। उन्होंने जनपद की कई अन्य समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने सीएम को अवगत कराया कि पहाड़ के गांवों में शाम ढलते ही भय का माहौल बना हुआ है। लोग शाम ढलते ही घरों में दुबक रहे हैं। गुलदार, भालू के हमलों के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। साथ ही इन दिनों शादी विवाह का सीजन होने से भी लोग जंगली जानवरों के हमलों के कारण घरों से निकलने में बच रहे हैं। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीण खेतों व घरों के आसपास भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपती प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष योगिता रावत।

योगिता रावत ने मुख्यमंत्री से जंगली जानवरों के मानव बस्तियों में प्रवेश को रोकने हेतु वन विभाग को त्वरित और प्रभावी निर्देश दिए जाने, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय और रेस्क्यू व्यवस्था मजबूत करने, हमलों में घायल व्यक्तियों को समुचित चिकित्सा सहायता एवं आर्थिक मदद उपलब्ध करवाने, मृतकों के परिजनों को न्यायसंगत मुआवजा प्रदान करने तथा भविष्य की सुरक्षा योजना में पंचायतों की अहम भूमिका को शामिल कर जंगलों में फलदार पौध लगाने, सायरन लगाने, सुरक्षा के अन्य उपाय करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों के आतंक ने ग्रामवासियों के सामान्य जीवन को प्रभावित कर दिया है, और सरकार के हस्तक्षेप के बिना स्थिति में सुधार संभव नहीं है। गांवों में लोग अब राज्य सरकार से शीघ्र प्रभावी कार्यवाही की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इधर, सीमांत जनपद चमोली के प्रधानों के जिला मुख्यालय में विकास कार्यों को आने पर सरकारी अतिथि गृह में न्यूनतम शुल्क पर ठहरने की सुविधा मुहैया कराने तथा जिला मुख्यालय में प्रधान संगठन भवन निर्माण की मांग की है। साथ ही प्रधानों की अन्य लंबित मांगों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

कहा कि सीमांत चमोली जनपद में पथ प्रकाश की व्यवस्था, ग्रामीण पैदल रास्तों से झाड़ी कटान और वन विभाग की लंबी दूरी की गश्त बढ़ाई जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!