चमोली: पर्यटन ग्राम रामणी में खड़िया खनन के विरोध में उतरे ग्रामीण, खड़िया खनन की अनुमति को रद्द करने की मांग–

by | Dec 8, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कहा- गांव के निचले हिस्से में हो रहे खनन कार्य से भूस्खलन और भूधंसाव का खतरा बढ़ा, खनन कारोबारी गांव की खूबसूरती पर लगा रहे बट्टा–

गोपेश्वर, 08 दिसंबर 2025: नंदानगर विकास खंड का खूबसूरत पर्यटन ग्राम रामणी अपने अ​स्तित्व की लड़ाईलड़ रहा है। खड़िया खनन से गांव की खूबसूरती पर बट्टा लग रहा है। सोमवार को रामणी गांव के ग्राम प्रधान कुंवर लाल और उपप्रधान गोविंद सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला​धिकारी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गांव के निचले क्षेत्र में खड़िया खनन का विरोध किया है। कहा घूनी गांव के बाद अब रामणी गांव में भी खनन से गांव की जमीन खोखली हो गई है। गांव में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव के निचले क्षेत्र में खड़िया खनन प्रारंभ हो गया है। गांव में दो खड़िया खदानें संचालित हो रही हैं। इनसे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। भविष्य में ग्रामीणों के जीवन और संपत्ति को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

संदीप सिंह, प्रदीप सिंह, मनीष, विरेंद्र सिंह, उपप्रधान गोविंद सिंह, विक्रम सिंह आदि ने कहा कि रामणी गांव नंदा राजजात का मुख्य पड़ाव है। वर्षभर क्षेत्र में देश-विदेश से पर्यटक व ट्रेकर घूमने के लिए यहां आते हैं। खनन गतिविधियों से गांव की सुंदरता और पर्यटन पर बट्टा लग रहा है।

खनन कार्य से गांव के पर्यावरण व प्राकृतिक जलस्रोतों पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। गांव पहले से ही भूस्खलन और भूधंसाव की समस्या से जूझ रहा है। ग्रामीणों ने खनन कार्य पर रोक लगाने के साथ ही नए खनन कार्य को अनुमति न देने की मांग की।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!