चमोली: नशे में धुत्त बस चालक ने लोगों को कुचला, सात घायल, मुकदमा दर्ज–

by | Dec 14, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जोशीमठ में चल रहे पैनखंडा महोत्सव से लौट रहे लोगों को बस ने कुचला, दो जिला अस्पताल में भर्ती–

जोशीमठ, 14 दिसंबर 2025: शनिवार रात को पैनखंडा महोत्सव से लौट रहे लोगों को बस ने कुचल दिया, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि लोग समय रहते सचेत हो गए, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर बस चालक के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल गोेपेश्वर रेफर किया गया है। घायल ​गौचर निवासी ​शिवम के सिर और पांव में गंभीर चोटें आयी हैं।

शनिवार को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे महोत्सव संपन्न होने के बाद कई लोग पैदल ही अपने घरों को लौट रहे थे। रविग्राम के एमजी विद्यालय के पास एक बस अनियंत्रित हो गयी। बस ने पैदल चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया।

साथ ही बाइक में चल रहे सिद्धार्थ और ​शिवम को भी अपनी चपेट में ले लिया। उनके हाथ, पांव और सिर पर चोटें आयी हैं। घायलों में पूनम तिवारी, गीता देवी, विजया देवी, देवेंद्र, संगीता, ​शिवम और सिद्धार्थ शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस चालक नशे में था। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि चालक के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!