उत्तराखंड: बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन सेस न वसूलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नाराज, अफसरों के पेंच कसे–

by | Dec 19, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों से ग्रीन सेस लेने का लिया था फैसला, पर अभी तक वसूली नहीं हो पाई शुरू–

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन सेस वसूली का काम अभी तक शुरू न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अ​धिकारियों को फटकार भी लगाई। सरकार ने बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन सेस वसूली का फैसला लिया था, इसकी दरें भी एक बार संशो​धित की जा चुकी हैं, पर अभी तक वसूली शुरू नहीं हो पाई है।

परिवहन विभाग के अ​धिकारियों ने आगामी एक जनवरी से फास्टैग के माध्यम से ग्रीन सेस वसूली करने की बात कही है। जितने भी उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र हैं, वहां ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरा भी लगाए जा चुके हैं। जैसे ही वाहन उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करेगा तो उसकी नंबर प्लेट को यह कैमरा स्कैन कर देगा तथा उसी के आधार पर फास्टैग खाते से ग्रीन सेस का शुल्क का भुगतान हो जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब अ​धिकारियों के साथ राजस्व प्रा​प्ति की समीक्षा की तो उस दौरान ग्रीन सेस वसूली शुरू न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि ग्रीन सेस की वसूली होने से राज्य की आय बढ़ जाएगी। बता दें कि ग्रीन सेस शुल्क के तहत बाहरी राज्यों से आने वाली कारों से 80 रुपये, बसों से 140 रुपये, डिलीवरी वैन से 250 रुपये तथा ट्रक से 120 से 700 रुपये वसूली की जाएगी।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!