चमोली: लुहां गांव के जंगल में घास लेने गई महिला को भालू ने दौड़ाया, महिला खाई में​ गिरी–

by | Dec 19, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली: लुहां गांव के जंगल में घास लेने गई महिला को भालू ने दौड़ाया, महिला खाई में​ गिरी–

घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती, हाथ, गांवों में पड़े गहरे जख्म, भालू की लगातार बनीं दहशत–

गोपेश्वर, 19 दिसंबर 2025: पीपलकोटी के लुहां गांव के जंगल में घास लेने गई मीना देवी पत्नी प्रकाश सिंह, उम्र 42 साल भालू के चंगुल से बाल-बाल बच निकली। मीना देवी ने भालू की डर से खाई में ही छलांग लगा दी। वह करीब 15 मीटर पर ही अटक गई, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। जिला अस्पताल में मीना देवी का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को लुहां गांव की सभी महिलाएं मीना देवी की तबियत का हालचाल जानने जिला अस्पताल में पहुंची हुई थी। महिलाओं ने भालूओं के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग वन विभाग से की है।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे लुहां गांव की मीना देवी गांव की महिलाओं के साथ गांव के समीप जंगल में घास लेने के लिए गई थी। भंडार तोक में झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक मीना पर हमला कर दिया। मीना चिल्लाते हुए खाई की ओर दौड़ी और वहां छलांग मार दी। अन्य महिलाओं ने जब चिल्लाने की आवाज सुनीं तो वे जोर-जोर से शोर मचाते हुए वहां पहुंचे, जिसे देख भालू जंगल की ओर भाग गया।

ग्राम प्रधान भुवना देवी ने बताया कि महिलाओं ने जंगल से ही फोन पर परिजनों को इसकी सूचना दी। तब ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मीना को खाई से निकाला। उन्होंने बताया कि जहां मीना ने छलांग लगाई, वहां 500 मीटर तक की गहरी खाई है, मगर मीना खाई में करीब 15 मीटर पर ही एक पेड़ के सहारे अटक गई, जिससे उसकी जान बच गई। उसके हाथ और पांव में गहरे जख्म पड़े हुए हैं। पीठ और सिर पर भालू के नाखूनों के भी जख्म हैं। युवक मंगल दल अध्यक्ष मुकेश नेगी ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है। शकुंतला देवी, सतेश्वरी देवी, उमा, सुशीला देवी, संगीता राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और भालू को खदेड़ने की मांग उठाई।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!