चमोली: उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के तीन बच्चे 31वीं नेशनल यंग एनवायरनमेंटलिस्ट कॉन्फ्रेंस में करेंगे प्रतिभाग–

by | Dec 25, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

दिल्ली राष्ट्रीय बाल भवन में जुटे देशभर के नन्हें पर्यावरणविद, पर्यावरण संरक्षण का लेंगे संकल्प–

गोपेश्वर, 25 दिसंबर 2025:

नई दिल्ली में प्लास्टिक प्रदूषण की वैश्विक समस्या से निपटने और एक सुरक्षित भविष्य की नींव रखने के उद्देश्य से, राष्ट्रीय बाल भवन (नई दिल्ली) में 31वीं नेशनल यंग एनवायरनमेंटलिस्ट कॉन्फ्रेंस (NYEC 2025-26) का आयोजन 26 से 28 दिसंबर, 2025 तक किया जा रहा है।

इस वर्ष सम्मेलन की मुख्य थीम “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन”(BeatPlasticPollution) रखी गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के बच्चों को प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह नकारने (Refuse), कम करने (Reduce), पुन: उपयोग (Reuse) और पुनर्चक्रण(Recycle) जैसे समाधानों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया है।

उत्तराखंड की टीम करेगी प्रतिनिधित्व

इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्तराखंड से उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के ऊर्जावान प्रतिभागी , भव्य सती और राघव सेमवाल ,सौरव कठैत का चयन किया गया है। इन नन्हे पर्यावरणविदों के साथ मार्गदर्शक (एस्कॉर्ट) के रूप में कृष्ण कुमार सेमवाल शामिल रहेंगे। यह टीम 25 दिसंबर को दिल्ली स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेगी और 29 दिसंबर को अपनी वापसी सुनिश्चित करेगी।

कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य इको-फ्रेंडली जीवनशैली: बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना।

युवा नेतृत्व: विज्ञान, प्रकृति और पर्यावरण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले बाल भवन के सदस्यों को एक वैश्विक मंच देना।

नीतिगत बदलाव: अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और सरकारों को प्लास्टिक मुक्त दुनिया की दिशा में प्राथमिकता के साथ काम करने का संदेश देना।

राष्ट्रीय बाल भवन के अधिकारियों के अनुसार, सम्मेलन के दौरान विभिन्न राज्यों के बाल भवनों और बाल केंद्रों से आए बच्चे अपनी प्रस्तुतियां, नवाचार (Innovation) और समाधान साझा करेंगे। इस आयोजन का लक्ष्य एक हरित और सुरक्षित दुनिया के सपने को साकार करना है।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!