चमोली: वाहन चलाते पकड़ा गया नाबालिग, अभिभावक का 25 हजार का कटा चालान–

by | Dec 29, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस ने परिजनों को थाने में बुलाया, काउंसलिंग की और भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा–

चमोली, 29 दिसंबर 2025: चमोली जनपद में नाबालिगों के पास वाहन देने से अ​भिभावक हिचक नहीं रहे हैं। नाबालिग बेखोफ तेज रफ्तार में वाहन चला रहे हैं। ऐसे में कई दुर्घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

सोमवार को नाबालिग द्वारा दुपहिया वाहन चलाने के मामले में पुलिस ने अभिभावक का 25 हजार रुपये का चालान कर दिया। साथ ही परिजनों को थाने बुलाकर कड़ी हिदायत दी कि यदि भविष्य में फिर इस तरह की हरकत की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामला जोशीमठ क्षेत्र का है।

जोशीमठ में कोतवाली प्रभारी देवेंद्र रावत के नेतृत्व में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी को रोका गया, जिसमें तीन युवक बैठे हुए थे। उम्र व दस्तावेजों की जांच में पता चला कि तीनों नाबालिग हैं, किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था, किसी के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।

पुलिस ने तत्काल स्कूटी को सीज कर दिया। वाहन चला रहे नाबालिग के अभिभावक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत 25 हजार का चालान किया। थाने में बुलाकर नाबालिग उनके सुपुर्द किए, साथ ही काउंसलिंग कर भविष्य में नाबालिग को वाहन न देने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि

अभिभावकों को समझना चाहिए बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले है, नाबालिगों को वाहन चलाने देना न सिर्फ कानून अपराध है बल्कि उनके जीवन के लिए भी बड़ा खतरा है। अभिभावक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!