जन-समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सोनला में “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” के बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन–

by | Jan 14, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बहुउद्देशीय शिविर में 237 लोगो ने की सहभागिता, 65 लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ

चमोली,13 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी महत्वाकांक्षी पहल के तहत जनपद चमोली के विकासखंड कर्णप्रयाग की न्याय पंचायत सोनला में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ की अध्यक्षता में “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा उन्हें विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में कुल 237 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा 41 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित किए जाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

वहीं 65 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!