पोखरी। प्रदेश में बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी चमोली जिले के प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा के हरशिंकर गांव स्थित पैतृक घर पर पुलिस ने दबिश दी। घर पर चेतावनी नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि यदि वे समय रहते एसआईटी या पुलिस के समक्ष पूछताछ के लिए प्रस्तुत नहीं हुए तो उनके घर की कुर्की कर दी जाएगी। वर्ष 2015-16 में हरिद्वार में मलेठा के सहायक समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए यह घोटाला हुआ था। जिसमें वह मुख्य आरोपी भी हैं। टीकाराम मलेठा पर आरोप है कि वर्ष 2015-16 में जनपद हरिद्वार में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद पर रहते हुये उन्होंने सरस्वती प्रोफेशनल डिग्री कालेज जगजीतपुर के कथित 91 छात्रों का फर्जी सत्यापन किया। जिस वजह से कॉलेज में 41 लाख 42 हजार 600 रुपये का घोटाला सामने आया था। पिछले वर्ष कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना कर रहे विवेचना निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने टीकाराम मलेठा को अपना पक्ष रखने के लिये बुलाया। लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद उनके निजी आवास 126/5 खन्ना नगर ज्वालापुर हरिद्वार में नोटिस चस्पा कर दिया गया। सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ जांच टीम उनके घर हरिशंकर गांव पहुंची। लेकिन वे वहां से भी फरार मिले। टीकाराम मलेठा के घर पर कुर्की का नोटिस चिपका दिया गया है।
चमोली में इस अधिकारी के घर पर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस–
by laxmi Purohit | Oct 11, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
