चमोली: विस्फोट सामग्री चोरी के मामले में चमोली पुलिस ने की कार्रवाई, चार किशोर दबोचे–

by | Jan 16, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

10 जनवरी को कर्णप्रयाग कोतवाली में दर्ज हुआ था चोरी का मामला, पुलिस ने की कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर, 16 जनवरी 2026: सरकारी एक्सप्लोसिव मैगजीन से विस्फोटक सामग्री चोरी मामले में पुलिस ने चार किशोरों को धर दबोचा है।

लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग के सहायक अभियंता मयंक तिवारी ने 10 जनवरी को कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी थी कि 8 जनवरी को लोनिवि कर्णप्रयाग स्थित एक्सप्लोसिव मैगजीन की चैकिंग के दौरान पाया गया कि मैगजिन में सुरक्षित रखे गए 1399 डेटोनेटर एवं 25 मीटर फ्यूज वायर चोर उड़ा ले गए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने तत्काल घटना स्थल का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने सरकारी विभाग से विस्फोट सामग्री की चोरी को गंभीर एवं संवेदनशील अपराध मानते हुए तत्काल कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस को कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके चलते पुलिस धारा 305 (ड) बी एनएस में मामला पंजीकृत कर क्षेत्राधिकारी त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अज्ञात चोरों द्वारा मैगजीन का ताला पत्थरों से तोड़कर विस्फोटक सामग्री चोरी की गई। मैगजीन का स्थान सुनसान क्षेत्र में होने तथा समय व तिथि की स्पष्ट जानकारी न मिलने और चैकिंग की नियमितता न होने के कारण मामले का खुलासा चुनौती पूर्ण बना रहा। इस मामले में स्थानीय स्तर पर मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

घटना स्थल के आसपास के 50-60 सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन भी किया गया। इस मामले में इलैक्ट्रानिक सर्विलांस की जांच भी की गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय नेगी ने बताया कि तकनीकी जांच के दौरान 17 दिसंबर 25 को चार संदिग्ध नाबालिक बालक घटना स्थल से काफी दूर पंच पुलिया क्षेत्र एवं नदी की ओर थैले ले जाते हुए सीसीटीवी फूटेज में कैद पाए गए। संदेह के आधार पर मुखबिरों से फोटो के आधार पर पहचान कराई गई। इस मामले में चारों बालकों के नेपाली मूल के होने का खुलासा हुआ।

सभी बालक कर्णप्रयाग क्षेत्र में ही निवास कर रहे हैं। जबकि एक बालक के बागेश्वर जाने की सूचना मिली। सभी बालकों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने 17 दिसंबर को दोपहर साढे बारह बजे मैगजीन का ताला पत्थरों से तोड़कर वहां रखे डेटोनेटर एवं फ्यूज वायर चोरी किए। इससे नदी में मछली मारने तथा अन्य स्थानों पर पटाखों की तरह फोड दिया गया।

पुलिस ने बताया कि किशोरों की निशानदेही पर 15 जनवरी को 239 डेटोनेटर व एक बंडल फ्यूज वायर को पंच पुलिया नगर पालिका डंपिंग जोन के नीचे नदी तट पर बरामद किया गया। जांच में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि उनके द्वारा कुछ तारों को आग में जलाकर नष्ट कर दिया गया। चारों विधि-विवादित किशोरों को नियमानुसार धारा 305 (ड)/331/3, 317 (2)/3 (5) बीएनएस के तहत संरक्षण में लेते हुए किशोर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए टीम को उत्साह वर्धन स्वरूप 2500 का पारितोषिक प्रदान किया।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...
error: Content is protected !!