चमोली: सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फबारी से ढके दर्जनों गांव, दुश्वारियां भी बढ़ी–

by | Jan 23, 2026 | चमोली, मौसम | 0 comments

कहीं वाहन बर्फ में फंसे तो कहीं पर्यटकों ने जमकर उठाया बर्फबारी का मजा, देखें वीडियो, फोटो–

गोपेश्वर, 23 जनवरी 2026: चमोली जनपद में वसंत पंचमी पर्व पर जमकर बारिश और बर्फबारी हुई। दिनभर बारिश और बर्फबारी का दौर रहा। शाम तक भी बर्फबारी जारी रही। सीजन की पहली बर्फबारी में ही ऊंची चोटियों से लेकर पैदल रास्ते, सड़क और खेत खलियान बर्फ से ढक गए। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जनपद में 40- 50 गांव बर्फ से ढक गए हैं। इधर, इस बर्फबारी को फसलों के लिए बेहतर माना जा रहा है।

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह दस बजे बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। देखते ही देखते निचले क्षेत्रों में भी बर्फबारी शुरू हो गई। बदरीनाथ धाम के साथ ही प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्राें में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई। बारिश-बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है।

जिले के सुतोल, कनोल, घूनी, रामणी, रामणी, पाणा, ईराणी, झींझी, पगना, मोहनखाल, थाला, डुमक, कलगोठ, तपोवन, रैणी, सुरांईथोटा, वाण के साथ ही कई दर्जनों गांव बर्फ से ढक गए हैं। बारिश-बर्फबारी देर शाम तक भी जारी रही। निचली पहाड़ियों के साथ ही पैदल रास्ते, सड़क और खेत-खलियान बर्फ से ढक गए हैं। महिलाएं अपने मवेशियों को हरी घास लेने भी नहीं जा पा रही हैं। लोगों का कहना है कि बारिश-बर्फबारी से दुश्वारियां तो बढ़ी हैं, पर लोग बारिश-बर्फबारी के इंतजार में थे। यह बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए वरदान साबित होगी। मौसम का चक्र भी सही हो जाएगा। साथ ही पानी के स्रोत भी रिचार्ज होंगे।

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!