चमोली: नीती घाटी में बर्फीले तूफान से उड़ी घरों की क्षत, डीएम ने जांच टीम भेजी–

by | Jan 28, 2026 | चमोली, मौसम | 0 comments

शीतकाल में निचले क्षेत्रों में निवास करते हैं घाटी के ग्रामीण, बर्फीले तूफान से टिन की क्षतें उड़ी–

चमोली, 27 जनवरी 2026: चमोली जनपद के नीती घाटी में बर्फबारी के बाद अब बर्फीले तूफान का कहर बरपा है। कोषा और गमशली गांव में तूफान से घरों की क्षतेंउड़ गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जोशीमठ तहसील प्रशासन को दी, जिसके बाद प्रशासन ने एक टीम प्रभावित क्षेत्र में भेज दी है। जिला​धिकारी गौरव कुमार ने तहसील प्रशासन को जल्द नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

नीती घाटी में बर्फबारी होने के बाद अब बर्फीले तूफान से नीती घाटी के गांवों में काफी नुकसान हुआ है। तेज हवा में कई घरों की टिन की छत उड़ गई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने घरों को नुकसान हुआ है। बर्फबारी के बाद अक्सर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फीले तूफान आ जाते हैं। इस साल हाल ही में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद सीमांत नीती घाटी में तेज बर्फीली हवाएं चलने से कोषा और गमशाली गांव में कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि बर्फीली हवा के साथ चक्रवाती तूफान चलने से यह स्थिति बनी है। हालांकि नीती घाटी के ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास पर पहले ही आ चुके हैं। इससे गांवों में इन दिनों कोई नहीं है। प्रशासन भी नुकसान की जानकारी जुटाने में लगा है।

एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि कोषा व गमशाली गांव के कुछ घरों की छत उड़ने की सूचना मिली है। प्रशासन की टीम को जायजा लेने के लिए मौके पर भेजा जाएगा। गांवों के सभी लोग निचले स्थानों पर पहले ही लौट चुके हैं। टीम के वहां पहुंचने पर ही तूफान के नुकसान का पता चल पाएगा। इधर, मंगलवार से नीती घाटी में ताजी बर्फ जम गई है। बुधवार को भी घाटी में बर्फबारी जारी रही, जिससे वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!