ट्रेड यूनियन के चुनाव में रिजिनल सेक्रेटरी पद पर विनोद प्रकाश ने दर्ज की एतिहासिक जीत–

by | Jan 29, 2026 | ब्रेकिंग, लखनऊ | 0 comments

सेक्रेटरी जनरल पद पर फिर डीएल चंडोक की हुई ताजपोशी, लखनऊ के केंद्रीय भंडारण निगम विभूतिखंड गोमतीनगर में हुआ निर्वाचन —

लखनऊ, 28 जनवरी 2026: केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) के ट्रेड यूनियन के चुनाव बुधवार को वि​धिवतरुप से संपन्न हो गए हैं। केंद्रीय भंडारण निगम विभूतिखंड गोमतीनगर लखनऊ में केंद्रीय श्रम आयुक्त नि​शिकांत चौबे की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में रिजिनल सेक्रेटरी पद पर विनोद प्रकाश ने एतिहासिक जीत दर्ज की हैं। उन्होंने विपक्षी संगठन को 47 मतों से पराजित किया।

वहीं, केंद्रीय भंडारण निगम के सेक्रेटरी जनरल पद पर डीएल चंडोक ने भारत के 18 राज्यों में जीत दर्ज की है। सीडब्ल्यूसी के रिजिनल मैनेजर पीके शौ ने रिजिनल सेक्रेटरी विनोद प्रकाश को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

विनोद प्रकाश ने केंद्रीय श्रम आयुक्त नि​शिकांत चौबे से भेंट की। इस मौके पर वॉइजप्रीजिडेंट रवि शंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। विनोद प्रकाश ने सभी कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे चलने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!