गोपेश्वर। पेट्रोल डीजल के दाम रातों रात बढ़ रहे हैं। गोपेश्वर में जीएमवीएन के पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल के दाम जहां 99 रुपये 61 पैसे थे, वहीं शनिवार को पेट्रोल 99 रुपये 90 प्रति लीटर हो गया है। यानि 100 रुपये में 10 पैसे कम। दो दिनों से डीजल की कीमत यथावत बनी हुई है। डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर बिक्री हो रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित गौचर, कर्णप्रयाग, सोनला, क्षेत्रपाल, पीपलकोटी और जोशीमठ में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। वहीं, देशभर की बात करें तो मध्य प्रदेश में पेट्रोल 112 रुपये के पार हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.87 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83 रुपये व डीजल की कीमत 97.45 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी रातों रात पेट्रोल की कीमतों में उछाल आ रहा है।
फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, रातों रात बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल के दाम, यहां पेट्रोल 100 रुपये में 10 पैसे कम –
by laxmi Purohit | Jul 17, 2021 | चमोली, महंगाई | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
