चमोली: बॉर्डर की चौकसी के साथ नीती-माणा घाटी के मवे​शियों के स्वास्थ्य का ख्याल भी रखेगी आईटीबीपी–

by | Feb 7, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

जिलाधिकारी ने आईटीबीपी के अधिकारियों को सौंपा दवाईयों व उपकरणों से लेस वेटरनरी मेडिकेयर यूनिट वाहन, इन गांवों में रखेंगे नजर–

गोपेश्वर, 07 फरवरी 2026: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवान बॉर्डर की चौकसी के साथ ही वाइब्रेंट विलेज के गांवों के मवे​शियों के स्वास्थ्य की देखभाल भी करेंगे। नीती और माणा घाटी में आईटीबीपी ही मवे​शियों के स्वास्थ्य का जिम्मा संभालेगी। आईटीबीपी और पशुपालन विभाग के बीच इसको लेकर एमओयू हुआ है। शनिवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पशुपालन विभाग के दवाईयों व उपकरणों से लेस वेटरनरी मेडिकेयर यूनिट वाहन को आईटीबीपी को सौंपा।

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों के मवेशियों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन ने यह नई पहल शुरू की है। जिलाधिकारी ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांवों में विकास कार्यों के साथ ही अन्य सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों की सुविधा के लिए वेटरनरी मोबाइल वाहन उपलब्ध कराया गया है। जिसका संचालन आईटीबीपी के ओर से किया जाएगा। वहीं वाहन के संचालन के लिए दवाइयों व अन्य संसाधनों की आपूर्ति पशुपालन विभाग की ओर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहन के सुचारु और नियमित संचालन के लिए पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के मध्य अनुबंध किया गया है।

इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी असीम देव, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, आईटीबीपी गौचर के द्वितीय कमान अधिकारी डॉ गौतम कुमार पंकज आदि मौजूद रहे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी असीम देव ने बताया कि आईटीबीपी को दवाईयां व वाहन सुविधा पशुपालन विभाग की ओर से मुहैया कराया जाएगा और क्षेत्र में सेवाएं आईटीबीपी देगी।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!