रुद्रप्रयाग के नए जिला​धिकारी होंगे विशाल मिश्रा, यूपीएससी में हासिल की थी 49वीं रैंक–

by | Feb 12, 2026 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

आईआईटी कानपुर से एमटेक किया, 2017 में यूपीएससी परीक्षा की क्वालीफाइड, 2018 बैच के हैं आईएएस–

देहरादून, 12 फरवरी 2026: रुद्रप्रयाग के नए जिला​धिकारी विशाल मिश्रा होंगे। आईएएस प्रतीक जैन को प्रबंध निदेशक , जीएमवीएन, मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे और परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू परियोजना का पदभार दिया गया है, जबकि 2018 बैच के ही विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिला​धिकारी बनाया गया है। विशाल मिश्रा आईआईटी कानपुर से एमटेक (जल संसाधन) हैं।

उन्होंने 2017 की यूपीएससी परीक्षा में 49वीं रैंक हासिल की थी। वे यूएस नगर के मुख्य विकास अ​धिकारी के रुप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे प्रबंध निदेशक , जीएमवीएन, मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे और परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू परियोजना का पदभार संभाल रहे थे।

आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अ​धिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्रा​धिकरण के पद पर तैनात किया गया है। व अभी तक अपर सचिव शहरी विकास विभाग, निदेशक शहरी विकास निदेशालय का पद संभाल रहे थे।

पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक उत्तराखंड मदरसा ​शिक्षा परिषद, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक बनाया गया है। आईएएस संजय कुमार को निदेशक सेवायोजन से रिमूव किया गया है।

आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग, निदेशक राजकीय मुद्राणयरुड़की का कार्यभार भी दिया गया है। आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अ​धिकारी पर्यटन विकास परिषद देहरादून और सेवायोजन निदेशक बनाया गया है। संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने ये आदेश जारी किए हैं।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!