छात्रवृत्ति घोटाले का सेवानिवृत समाज कल्याण अधिकारी इस शहर से हुआ गिरफ्तार–

by | Oct 14, 2021 | कार्रवाई, देहरादून | 0 comments


देहरादून। प्रदेश में बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में मुख्य आरोपी सेवानिवृत समाज कल्याण अधिकारी बृहस्पतिवार को प‌ुलिस गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने उसे ‌हरिद्वार से गिरफ्तार किया। एसआईटी की जांच में पाया गया था कि तीन संस्थानों को 3.30 करोड़ रूपये दिए गए थे, लेकिन ये संस्थान धरातल पर कहीं ‌नहीं मिले। यह राशि निजी खातों में भेजी गई थी। वर्ष 2015-16 में जनपद हरिद्वार में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद पर रहते हुये छात्रवृत्ति वितरण में करोड़ों का घोटाला सामने आया था। मामले की विवेचना कर रहे विवेचना निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने सेवानिवृत समाज कल्याण अधिकारी को अपना पक्ष रखने के लिये बुलाया। लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद उनके निजी आवास 126/5 खन्ना नगर ज्वालापुर हरिद्वार में नोटिस चस्पा कर दिया गया। विवेचना निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ उनके पैतृक घर भी पहुंचे, वे यहां भी नहीं मिले तो। टीम ने उनके घर पर नोटिस चिपका दिया गया है कि वे अगर नोटिस की समयावधि के अन्तर्गत एसआईटी या पुलिस के समक्ष पूछताछ के लिए प्रस्तुत नहीं होते तो उनके घर की कुर्की का नोटिस निकाला जायेगा।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!