चमोली: गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में हो सकेगी की टीबी की त्वरित जांच–

by | Feb 19, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

ओएनजीसी ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया ट्रू-नॉट उपकरण–

गोपेश्वर, 19 फरवरी, 2026: चमोली में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी की त्वरित जांच के लिए गुरुवार को जिला चिकित्सालय में ट्रू-नॉट उपकरण उपलब्ध करा दिया गया है। यह उपकरण स्वास्थ्य विभाग को ओएनजीसी की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रत के तहत उपलब्ध कराया गया है। जिसके बाद अब जिला चिकित्सालय में टीबी की त्वरित जांच की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता ने कहा कि तपेदिक (टीबी) आज भी एक गंभीर संक्रामक रोग है। जिसकी समय पर जांच और उपचार न मिलने पर यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है।

ऐसे में ओएनजीसी की ओर से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया गया ट्रू -नॉट उपकरण समय से बीमारी की पहचान, सटीक जांच और उपचार में सहायक सिद्ध होगा। इस उपकरण के माध्यम से जनपद में टीबी नियंत्रण अभियान को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वैष्णव कृष्णा, लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र सिंह और ओएनजीसी के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!