तैयारी: भराड़ीसैंण विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जुटा चमोली जिला प्रशासन–

by | Feb 25, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

आला अ​धिकारियों के साथ भराड़ीसैंण पहुंचे जिला​धिकारी और पुलिस अधीक्षक, अ​धिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी–

गोपेश्वर, 25 फरवरी 2026: नौ मार्च से भराड़ीसैंण(गैरसैंण) में आयोजित होने वाले विधानसभा बजट सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से कर्णप्रयाग से लेकर भराड़ीसैण विधानसभा परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद के आला अ​धिकारी भी साथ में रहे। डीएम, एसपी ने विधानसभा परिसर में सम्बधित विभागों के विभागाध्यक्षों से बजट सत्र की व्यवस्थाओं की गहनता से जानकारी ली और संबं​धित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भराड़ीसैण विधानसभा सत्र के दौरान बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग, शौचालय / सफाई, मेडिकल सुविधा, पेयजल सुविधा , वाहन पार्किंग, सफाई, स्ट्रीट लाईट हैलीपैड, एटीएम,वाहन ,विद्युत,भोजन,आवासीय व्यवस्था ,सीसीटीवी कैमरे, पुलिस आवासीय भवनों की व्यवस्थाओं को समय रहते हुए दुरुस्त करने, संवेदनशील क्षेत्रों में नेटवर्क/वायरलेस कनेक्टिविटी दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 साथ ही शैडो एरिया चिह्नित कर अतिरिक्त संचार साधनों की व्यवस्था करने ,इसके अलाव सत्र के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, फेरी लगाने वाले, मजदूरों और होमस्टे में आने वाले लोगों का सत्यापन गहनता से करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो।

जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर एनएच के अधीक्षण अभियंता ओमकार को तीन के भीतर खम्मप्यांणा और जखेडगदेरे में पानी की निकासी एवं सड़क को गड्ढा मुक्त के स्पष्ट निर्देश।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक गुप्ता, उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी असीम देब सहित सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!