निदेशक से मारपीट मामले में रायपुर विधायक काऊ ने मांगी माफी–

by | Feb 26, 2026 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

अपील की, आंदोलन छोड़ काम पर लौट आएं ​शिक्षक-कर्मचारी, कहा हंगामा करना किसी का नहीं था उद्देश्य–
देहरादून, 26 फरवरी 2026: प्रारं​भिक ​शिक्षा निदेशक अजय ढौंडियाल के साथ हुई मारपीट के मामले में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने माफी मांगी है। उन्होंने आक्रो​शित आंदोलनरत ​शिक्षक-कर्मचारियों को आंदोलन स्थगित करने और काम पर लौट जाने की अपील की है। बुधवार को भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि यह प्रकरण इस तरह नहीं होना चाहिए था,

 उन्होंने बताया कि वह एक स्कूल का नाम भूमि दानकर्ता के नाम पर रखने के प्रस्ताव की जानकारी लेने के लिए प्रारं​​भिक ​शिक्षा निदेशालय गए थे, इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई, जिसके बाद वहां हंगामे की ​स्थिति उत्पन्न हो गई। जाने-अंजाने हुई इस घटना का मुझे खेद है।

काऊ ने कहा कि ​शिक्षा निदेशालय में हंगामा करना किसी का उद्देश्य नहीं था। उन्होंने प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों और ​शिक्षकों से अपील की कि इस विवाद को समाप्त कर काम पर लौटें, ताकि स्कूलों में परीक्षाओं सहित अन्य शैक्ष​णिक कार्य प्रभावित न हो। 

उन्होंने कहा कि सरकार कार्मिकों और ​शिक्षकों के हित में लगातार कार्य कर रही है। कहा कि दिवंगत व्य​क्ति के नाम पर स्कूल का नाम रखने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!