शहीद होने से चंद घंटे पहले पत्नी से की योगंबर ने बात, किया था ये वायदा–

by | Oct 15, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

चमोली। पोखरी तहसील के सांकरी गांव का 26 वर्षीय योगंबर आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गया। शहीद होने से कुछ ही घंटे पहले योगंबर ने अपनी पत्नी कुसुम से फोन पर बात की और दीपावली में घर आने का वायदा किया था। 10 अक्टूबर को योगंबर की ‌बहन की सगाई हुई थी, लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिल पाई। उसने अपनी मां जानकी देवी से कहा कि बहन रितू की सगाई में तो नहीं पहुंच पाया, लेकिन शादी में जरुर आऊंगा, लेकिन योगंबर के शहीद होने की सूचना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शहीद की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी भी बेसुध पड़े हुए हैं। पोखरी में बामनाथ मंदिर के समीप और निगोल नदी के किनारे स्थित सांकरी गांव का योगंबर सिंह पांच साल पहले 17 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुआ था। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात था। योगंबर का एक साल का बेटा अक्षत है। 10 अक्टूबर को शहीद योगंबर की इकलौती बहिन रितू की सगाई हुई थी, लेकिन योगंबर को छुट्टी न मिलने के कारण वह सगाई में शामिल नहीं हो पाया। योगंबर ने 11 अक्टूबर रात को अपनी मां से बात की। कहा कि मां बहन रितू की सगाई में तो नहीं आ पाया, लेकिन शादी में जरुर आऊंगा। योगंबर के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरा गांव भी शोक में डूबा हुआ है। न रितू की सगाई में तो नहीं आ पाया, लेकिन शादी में जरुर आऊंगा। योगंबर के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरा गांव भी शोक में डूबा हुआ है। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!