हरिद्वार में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक–

by | Mar 8, 2026 | राजनीति, हरिद्वार | 0 comments

सरकार और संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर हुआ मंथन, आगामी रणनीति पर भी हुई चर्चा–

हरिद्वार, 07 मार्च 2026: गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शनिवार को भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए।

बैठक में आगामी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और राज्य में भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। गृहमंत्री अमित शाह की रैली के बाद यह बैठक आयोजित हुई। राजनीतिक दृ​ष्टिकोण से बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में प्रमुख रुप से मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धनसिंह रावत, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे। बैठक में संगठन और सरकार से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन हुआ।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!