कार्रवाई: नवदंपति व उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले छह आरोपी गोपेश्वर पुलिस की गिरफ्त में–

by | Mar 10, 2026 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

दिनभर गोपेश्वर कोतवाली में रही गहमागहमी, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दे रही दबिश–

गोपेश्वर, 10 मार्च 2026: पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञ​प्ति में बताया गया कि नौ मार्च को अनुष्का रावत पुत्री वीरेंद्र सिंह रावत निवासी गोपेश्वर द्वारा कोतवाली गोपेश्वर में लिखित तहरीर दी गई कि आठ मार्च की शाम वह अपने भाई व पति के साथ घूमने के लिए कठूड़ की ओर गई थीं। इस दौरान वहां स्थित ओपन जिम में वे फोटोशूट व बातचीत कर रहे थे। तभी कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना किसी कारण बताए लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई तथा वहां खड़े उनके वाहन को भी क्षति पहुंचाई गई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 06/2026 धारा 115(2), 118(1), 191(2), 324(4)(5), 351(2)(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में कोतवाली गोपेश्वर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है—

1.देवेंद्र सैलानी पुत्र दयारि लाल निवासी ग्राम कठूड़, कोतवाली गोपेश्वर, जनपद चमोली, उम्र 44 वर्ष

2.बिजेंद्र सिंह पुत्र कमल निवासी उपरोक्त, उम्र 45 वर्ष

3.महेंद्र लाल पुत्र चन्द्रलाल निवासी उपरोक्त, उम्र 40 वर्ष

4.विक्रम बिष्ट पुत्र बलवंत निवासी उपरोक्त, उम्र 49 वर्ष

5 .बद्रीलाल पुत्र बैशाखु निवासी उपरोक्त, उम्र 60 वर्ष

6. मातबर पुत्र भगत निवासी उपरोक्त, उम्र 48 वर्ष

अन्य संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!