गड़बड़झाला: चार अशासकीय विद्यालयों में सीबीसीआईडी करेगी नियु​क्ति और वित्तीय अनियमितताओं के मामले की जांच–

by | Mar 13, 2026 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

विभागीय जांच में नियमों के विरुद्ध ​शिक्षकों और कर्मचारियों की नियु​क्ति व वित्तीय गड़बड़ियों का हुआ था खुलासा–

देहरादून- चार अशासकीय विद्यालयों में नियमों के विरुद्ध ​शिक्षकों और कर्मचारियों की नियु​क्ति व वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा होने के बाद अब सीबीसीआईडी को इसकी जांच साैंप दी गई है। अभी तक यह मामला पुलिस के पास था।

सीबीसीआईडी टीम ने जांच की प्रक्रिया शुरू करते हुए मुख्यालय पहुंचकर एक विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण भी किया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने मामले से संबंधित सभी दस्तावेज सीबीसीआईडी टीम को सौंप दिए हैं। अब टीम दस्तावेजों के परीक्षण और संबंधित पक्षों से पूछताछ के आधार पर पूरे प्रकरण की गहन जांच करेगी।

जानकारी के अनुसार जनपद के जनता इंटर कॉलेज जखेटी, इंटर कॉलेज डांगीधार, इंटर कॉलेज गढ़कोटमांडलु और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटागढ़ में नियमों के विरुद्ध शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति और वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा विभागीय जांच में हुआ था। क्षेत्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर इस मामले की एसआईटी जांच की जा रही थी, जिसे अब सीबीसीआईडी को हस्तांतरित कर दिया गया है।

पयासू गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिंह राजा कोली का आरोप है कि जनता इंटर कॉलेज जखेटी में लिपिक पद पर नियमों के विरुद्ध नियुक्ति की गई। नियमानुसार प्रबंध समिति से जुड़े पदाधिकारी या सदस्य के परिजनों की नियुक्ति नहीं हो सकती, लेकिन यहां प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष की पत्नी को लिपिक पद पर नियुक्त कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, गढ़वाल मंडल की जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2017 में बनाए गए 46 प्रबंध समिति सदस्यों की आजीवन सदस्यता शुल्क चंदा खाते में जमा कर दी गई, जबकि नियमानुसार यह राशि रख-रखाव खाते में जमा होनी चाहिए थी। इतना ही नहीं, श्रीनगर की एक महिला ने स्वयं को विद्यालय की प्रबंध समिति का सदस्य होने से इनकार किया, जबकि रिकॉर्ड में उन्हें फर्जी तरीके से आजीवन सदस्य दर्शाया गया है।

इसके अलावा इंटर कॉलेज गढ़कोटमांडलु में सहायक अध्यापक (हिंदी) की नियुक्ति साक्षात्कार के दो वर्ष बाद की गई, जबकि तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने इस पर असहमति दर्ज की थी।

वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटागढ़ में एक सहायक अध्यापिका की नियुक्ति फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर किए जाने का मामला सामने आया है।

इसी तरह इंटर कॉलेज डांगीधार में लिपिक पद पर नियुक्ति को लेकर भी विवाद है। आरोप है कि नियुक्त सहायक अध्यापिका मायके से सामान्य वर्ग की हैं, लेकिन उन्हें ससुराल पक्ष से जारी ओबीसी प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति दी गई।

सीबीसीआईडी निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि जांच के तहत जनता इंटर कॉलेज जखेटी का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच और संबंधित पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!