चमोली: ताला तोड़कर अलमारी से ढाई लाख का गुलबंद निकाला और ज्वेलर्स काे दस हजार में बेचा, चोरी में दो को किया गिरफ्तार–

by | Mar 14, 2026 | चमोली, चोरी, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया चोरी का खुलासा मुख्य अभियुक्त और चोरी का माल खरीदने वाला ज्वेलर भी गिरफ्तार–

गोपेश्वर, 14 मार्च 2026: 13 मार्च 2026 को पूजा देवी (पत्नी श्री दीपक आर्या, निवासी सुभाषनगर, गोपेश्वर ने कोतवाली में आकर लिखित तहरीर दी कि 11 मार्च को जब घर पर कोई नहीं था, तब किसी अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखा सोने का गुलबंद (अनुमानित कीमत ₹2.50 लाख) चोरी कर लिया है, तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 07/2026 धारा 305(a), 331(1), 331(3), 317(2) BNS के तहत पंजीकृत किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय स्तर पर सुरागरासी-पतारसी की गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध प्रकाश आर्य पुत्र दर्शन लाल, निवासी सुभाषनगर मल्ला नैग्वाड गोपेश्वर से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने ही अलमारी का लॉक तोड़कर गुलबंद चोरी किया था।

अभियुक्त प्रकाश आर्य ने खुलासा किया कि उसने चोरी किए गए गुलबंद को औने-पौने दाम (मात्र ₹10,000) में मंदिर मार्ग स्थित रस्तोगी ज्वेलर्स को बेच दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी का माल खरीदने के आरोप में ध्रुव रस्तोगी पुत्र राजीव रस्तोगी, निवासी मंदिर मार्ग, गोपेश्वर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

चमोली पुलिस की अपील:

चमोली पुलिस अपील करती है कि अपने घरों के ताले सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के आसपास दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही, स्वर्णकारों को चेतावनी दी जाती है कि बिना पक्के बिल या पहचान पत्र के कोई भी आभूषण न खरीदें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!