101 कन्याओं की पूजा कर कराया भोजन, विधायक ने धोए कन्याओं के पांव–

by | Oct 17, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से रविवार को १०१ कन्याओं का पूजन किया गया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए।

गोपेश्वर गांव स्थित एक लॉज में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में कन्याओं के पैर धोकर तिलक किया, उसके बाद उनको बैग, चुन्नी, कापी, पेंसिल, कटर आदि भेंट किए गए। चंद्रकला तिवारी ने बताया कि कन्याओं का पूजन नौ दिन नहीं बल्कि पूरे साल होना चाहिए, तभी महिलाएं सशक्त होंगी। इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, पूर्व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेत्री व पूर्व ‌नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुचिता चौहान, गीता मैंदुली, शांति राणा, भागीरथी कुंजवाल, कलावती पाठक, नीरजा पंवार, भीमा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्र‌तिभावान कवियत्री गीता मैंदुली ने कार्यक्रम का संचालन किया। गीता ने बच्चों को स्वरचित कविताएं भी सुनाई। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!