चमोली: गोपेश्वर कॉलेज में नमामि गंगे पखवाड़ा हुआ शुरू, परिसर में की साफ-सफाई–

by | Mar 17, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

31 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का किया जाएगा अयोजन–

गोपेश्वर, 17 मार्च 2026: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में नमामि गंगे इकाई की ओर से गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू कर दिया गया है। पहले दिन स्वंय सेवियों ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 16 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले पखवाड़े में साफ सफाई के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से जागरुकता लाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के आरंभ में प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमित जायसवाल ने कहा कि गंगा और उसके आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। गंगा हमारी संस्कृति का केंद्र बिंदु है, जो हमें निरंतर पानी उपलब्ध कराती है।

एनएसएस प्रभारी डॉ. डीएस नेगी ने सभी प्राध्यापकों व स्वंयसेवियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ. विधि ध्यानी ने गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर एनसीसी के डॉ. एलएम तिवारी, रोवर्स रेंजर्स के डॉ. जेएमएस नेगी, यूथ रेडक्रास के डॉ. एसएल बटियाटा, डॉ. आरके यादव, डॉ. कृतिका, डॉ. चंदा, डॉ. पंकज सहित एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स और यूथ रेडक्रास के स्वंय सेवक के साथ अन्य छात्र छात्राएं भी मौजूद रहे।

Latest News

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!