उत्तराखंड: पांच विधायक बनें मंत्री, भरत चौधरी ने संस्कृत में ली शपथ–

by | Mar 20, 2026 | चमोली | 0 comments

धामी सरकार के 23 मार्च को चार साल होंगे पूरे, उससे पहले संपूर्ण मंत्रीमंडल ने लिया आकार–

देहरादून, 20 मार्च 2026: शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तराखंड के पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सबसे पहले राजपुर से विधायक खजान दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने संस्कृत भाषा में शपथ ली। भरत चौधरी ठेटपहाड़ीलिवाशदोखा में शपथ लेने पहुंचे थे। इनके बाद विधायक मदन कौ​शिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली। धामी सरकार में पांच मंत्री शामिल हो रहे हैं, इसकी लंबे समय से सुगबुगाहट चल रही थी।

मंत्रीमंडल में रिक्त पांच में से तीन सीट वर्ष 2022 में धामी सरकार के सत्ता संभालने के बाद से ही रिक्त चल रही थीं। एक सीट कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन से रिक्त हुई थी, जबकि एक सीट गत वर्ष मार्च माह में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के त्यागपत्र के कारण खाली हुई थी। अगले विधानसभा चुनाव में अब एक वर्ष से भी कम समय शेष है। ऐसे में भाजपा मंत्रिमंडल की सीट रिक्त रहने का संदेश नहींं देना चाहती।

रिक्त सीटों पर विधायकों की ताजपोशी कर क्षेत्रीय, जातीय और अन्य समीकरण साधे हैं। धामी सरकार के चार वर्ष आगामी 23 मार्च को पूरे होने हैं। इससे पहले ही उनके संपूर्ण मंत्रिमंडल ने आकार ले लिया है।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!