चमोली: विश्व तपेदिक दिवस पर जनपद में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन–

by | Mar 24, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

​जागरुकता​शिविरों का आयोजन, तपेदिक उन्मूलन के लिए जागरुकता कार्यक्रम होंगे आयोजित–

गोपेश्वर, 24 मार्च 2026: विश्व तपेदिक दिवस के अवसर पर आज दिनांक 24 मार्च 2026 को जनपद चमोली में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन जनपद चमोली द्वारा जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व तपेदिक दिवस की थीम ” हां हम क्षयरोग को खत्म कर सकते हैं,भारत के नेतृत्व में जनभागी द्वारा निर्धारित की गई है, जागरूकता शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रभारी जिला अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने तपेदिक उन्मूलन हेतु जनसामान्य को जागरूक करने पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही जनपद चमोली में 100 दिवसीय टीवी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत क्षय रोग जागरूकता रथ को जिला महामंत्री भारतीय जनता विनोद कनवासी, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, सभासद नगर पालिका विनोद कंडारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वैष्णव कृष्णा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में लगातार तीन साल से टीवी मुक्त ग्राम पंचायत के तहत लस्यरी ग्राम पंचायत को गोल्ड मेडल, ग्राम पंचायत टंगसा, ग्राम पंचायत हरमनी, एवं ग्राम पंचायत बमियाला को ब्रोंज मेडल से सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि तपेदिक (टीबी) एक संक्रामक रोग है, जिसका समय पर निदान एवं समुचित उपचार संभव है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत टीबी रोगियों को निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर जनपद के समस्त जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जनपद में संचालित 112 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर टीबी स्क्रीनिंग, परामर्श सेवाओं का आयोजन किया गया। साथ ही, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर भ्रमण कर संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आमजन को टीबी के प्रमुख लक्षणों जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन में कमी एवं कमजोरी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा लक्षण पाए जाने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने हेतु प्रेरित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों द्वारा सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई। अंत में, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि टीबी के प्रति जागरूक बनें तथा “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!