चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

by | Apr 3, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश–

गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सभागार में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद में पशुओं के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही नगर पालिका और निजी संस्थाओं की ओर से संचालित गौशलाओं के संचालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान नगर पालिका, पंचायत और जिला पंचायत के अधिकारियों को मवेशियों को छोड़ने वाले पशु पालकों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर क्षेत्र में संचालित मांस की दुकानों में नियमानुसार कूड़ा निस्तारण और सफाई व्यवस्था की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को पशु की दवाई की दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर पालिका परिषद गोपेश्वर की ओर से अल्कापुरी में संचालित गौशाला के विस्तारीकरण को लेकर भी जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में संचालित गौशाला के भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए सीवीओ को निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशीम देव ने बताया कि जनपद में गौवंश के संरक्षण के लिए वर्तमान में 5 गौशलाओं का संचालन किया जा रहा है। जिनके संचालन के लिए नियमानुसार संचालकों को अनुदान का वितरण किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी अनिल पंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। वहीं वर्चुअल माध्यम से जेपी मैठाणी, प्रदीप, एसपी बहुगुणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!