प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 22 को संयुक्त महारैली, तैयारियां हुई शुरू–

by | Oct 19, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 चमोली। आंगनबाड़ी कार्यकत्री /मिनी कार्यकत्री/सहायिका संयुक्त कर्मचारी संगठन ने मानदेय बढौत्तरी की मांग पर 22 अक्टूबर को प्रदेभर में संयुक्त संगठन की महारैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष विमला गैरोला ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता ढौंडियाल और प्रदेश संगठन मंत्री रेखा चौहान व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि संयुक्त रैली के बाद भी सरकार ने हमारी मांगें पूरी नहीं की तो बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 18000 मानदेय और सहायिकाओं को प्रतिमाह 15000 मानदेय दिए जाने और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समान काम का समान वेतन दिए जाने की मांग उठाई है। चमोली जनपद की आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष विमला गैरोला ने बताया कि लंबे समय से हम अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रही हैं। हमें सीटू समेत सात संगठनों का सहयोग मिल रहा है। घाट ब्लाक अध्यक्ष रजनी रावत, देवाल की अध्यक्ष इन्द्रा कुनियाल, गैरसैंण की अध्यक्ष काविता बिष्ट, कर्णप्रयाग की अध्यक्ष शोभा बिष्ट, नारायणबगड़ की अध्यक्ष मीरा बिष्ट आदि ने 22 अक्टूबर को संयुक्त रैली का समर्थन कर बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष विमला गैरोला ने बताया कि 17 सितंबर को हमारी बात महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के साथ कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी थी, लेकिन उनका शासनादेश अभी तक जारी नहीं हुआ है। इसलिए अब बिना समय गंवाए सयुंक्त संगठन ने 22 को रैली का निर्णय लिया है। 

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!