गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बाधित, फायर के जवानों ने हटाया–
गोपेश्वर, 11 अप्रैल 2026: चमोेली जनपद में मौसम सामान्य नहीं हो पा रहा है। दो दिनों तक चटख धूप खिलने के बाद शनिवार को फिर मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल घिर गए। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। गोपेश्वर में कुछ देर तक ओलावृष्टि भी हुई।
गोपेश्वर नगर में तेज हवा चलने से पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक भारी भरकम पेड़सड़क पर गिर गया। जिस जगह पर पेड़ गिरा वहीं पर दुकानों के खोखे भी हैं। यदि पेड़थोड़ादायीं तरफ गिरता तो भारी नुकसान हो सकता था। हालांकि पेड़ गिरने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। करीब दो घंटे बाद पुलिस प्रशासन की ओर से पेड़ को हटाया गया। जिसके बाद यातायात सुचारु हो पाया।
इधर, बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई। गोपेश्वर और आस-पास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं, तेज हवा चलने से नंदानगर के राजबगठी गांव में दो गौशाला की छत उड़ गई। इसके अलावा कई जगह पर पेड़ टूट गए हैं।
इससे लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा से महेंद्र सिंह और जितेंद्र रावत की गौशाला के छत की टिन हवा में उड़ गई।


