चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

by | Apr 13, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा संचालन को लेकर हुई चर्चा–

गोपेश्वर, 13 अप्रैल 2026: गोपेश्वर में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और हितधारकों को पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर संचालित अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण करना है।

जिला सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में गढ़वाल आयुक्त की ओर से दिए गए निर्देश पर हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों के आवागमन और समाग्रीढुलान में प्रयुक्त अश्वंवशीय पशुओं के संरक्षण के लिए योजना तैयार की गई। जिसके तहत अश्व वंशीय पशुओं के अस्तबल, पेयजल, चिकित्सा के साथ अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। साथ ही पशु क्रूरता के नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यात्रा से संबंधित विभागीय अधिकारियों और हितधारकों को कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।

पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला के दौरान पीपल फॉर एनिमल की ट्रस्टी और सचिव गौरी मौलेखी अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर जानकारी दी। उन्होंने यात्रा मार्ग पर अश्व संचालन के लिए पंजीकरण के साथ ही चिप टैंगिंग, म्यूल टास्क फोर्स का गठन, पशु क्रूरता व अव्यवस्था सुधार के लिए हेल्पलाइन की व्यवस्था के सुझाव जिला प्रशासन के सम्मुख रखे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और हितधारकों पशु क्रूरता अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देने के साथ ही पुलिस प्रशासन से पशु क्रूरता करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर अश्व वंशीय पशुओं के पेयजल और आवासीय व्यवस्था को चाक-चौबंद करने संबंधी सुझाव भी दिए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह, डा उत्तम कुमार, डा. सिद्धार्थ खत्री सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!