नई टिहरी। ट्रक को ओवरटेक करते वक्त एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें बाइक सवार आर्मी जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि गोपेश्वर के समीप देवलधार गांव का युवक घायल हो गया है। चंबा-कोटीकोलोनी मोटर मार्ग पर यह हादसा हुआ है। घायल युवक को जिला चिकित्सालय टिहरी में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को देहरादून से चंबा होते हुए चमोली जा रहे बाइक सवार आर्मी जवान संदीप कुमार पुत्र जगत राम ने बागबाटा नामक स्थान पर आगे से चल रहे ट्रक से पास मांगा, जैसे ही बाइक आगे निकलने लगी, अचानक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और संदीप ट्रक के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार गोपेश्वर के समीप देवलधार गांव का नीजर कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। नीरज ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वे देहरादून गए थे। मंगलवार को ऋषिकेश-श्रीनगर मोटर मार्ग बंद होने के कारण वे टिहरी से होते हुए गोपेश्वर जा रहे थे। मौके से फरार चल रहे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार आर्मी जवान की मौत, चमोली का युवक घायल –
by laxmi Purohit | Oct 19, 2021 | दुर्घटना, नई टिहरी | 0 comments

Latest News
विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मुक्ति...
रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...
कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...
कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...
गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...
देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...
कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

