चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

by | Apr 16, 2026 | आरोप, चमोली | 0 comments

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई–

पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी में टीएचडीसी और कार्यदायी संस्था हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही नगर पंचायत अध्यक्ष को जनहित से जुड़ी गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि बार-बार पत्राचार के बावजूद संस्थाओं द्वारा कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भारी असंतोष व्याप्त है।

नगर पंचायत अध्यक्ष पीपलकोटी आरती नवानी का कहना है, टीएचडीसी पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोलने का सिर्फ मौखिक आश्वासन दे रही है। यही नहीं, सीएसआर मद की धनराशि में भी भारी अनियमितता के आरोप लगे हैं।

नागपुर बंड क्षेत्र के सामाजिक कल्याण के लिए आवंटित धन को स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना अन्य क्षेत्रों में खर्च किया जा रहा है। मांग की गई है कि भविष्य में स्वामी विवेकानंद अस्पताल जैसी संस्थाओं को दी जाने वाली सहायता में स्थानीय पंचायत की सहमति अनिवार्य हो।

जनप्रतिनि​धियों का सबसे गंभीर आरोप टनल निर्माण से होने वाले प्रदूषण को लेकर हैं। टनल से निकलने वाले रसायन युक्त दूषित पानी को सीधे अलकनंदा नदी में बहाया जा रहा है, जिससे जलीय जीवों और नदी की पवित्रता पर संकट मंडरा रहा है। परियोजना के कारण महत्वपूर्ण गौचर भूमि समाप्त हो गई है, जिससे पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ गया है, टनल का मलबा घाटों और उनके रास्तों पर फेंकने से अंतिम संस्कार में बाधा आ रही है,

क्रेशर और बैचिंग प्लांट से होने वाले ध्वनि व वायु प्रदूषण ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

क्षेत्रीय जनता ने चारापत्ती के भुगतान से वंचित रखने और स्थानीय रोजगार की अनदेखी पर कड़ा एतराज जताया है। कहा गया कि जनसुनवाई में 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन स्थानीय युवाओं और ठेकेदारों के बजाय बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

सुरंग निर्माण के लिए किए जा रहे भारी विस्फोटों ने आवासीय और व्यावसायिक भवनों की नींव हिला दी है। कई घरों में दरारें आ चुकी हैं और प्राकृतिक पेयजल स्रोत सूख गए हैं। विभाग द्वारा न तो इनका निरीक्षण किया गया और न ही कोई मुआवजा दिया गया। वहीं, डम्पिंग जोन भर जाने के कारण अवैध स्थानों पर मलबा फेंका जा रहा है, जो भविष्य में किसी बड़ी आपदा को निमंत्रण दे रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि पूरे नागपुर बंड क्षेत्र को ‘प्रभावित’ या ‘आंशिकप्रभावित’ श्रेणी में रखा जाए, क्योंकि यहां के जंगल और गौचर पूरी जनता की आजीविका का आधार थे, सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैरियरों को हटाकर केवल परियोजना सीमा के भीतर लगाया जाए, ताकि आम जनता के आवागमन में बाधा न आए। इस अवसर नगर पंंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, जिला पंचायत सदस्य संतोषी, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनि​धि राकेश नवानी, सभासद आशीष कुमार, सभासद अंकित रावत, सभासद मनोरमा देवी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनि​​धि अनिल जोशी, पवन कुमार, संजय राणा, ग्राम प्रधान बेमरु रविंद्र नेगी, ग्राम प्रधान कुसुम रावत, संतोष रावत, संतोष कुमार, वन सरपंच नरेंद्र पोखरियाल, सरपंच श्रीकोट, दिगोली दीपक सती, सरपंच मुकेश सिंह, पूर्व प्रधान गुलाब सिंह बिष्ट, बंड भूमियाल मंदिर समिति के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी, सचिव रघुनाथ फर्स्वाण, प्रधान प्रतिनि​धि हरेंद्र पंवार आदि शामिल थे।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!