स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के लिए हुआ चमोली से इन बच्चों का चयन–

by | Oct 21, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

चमोली। उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून और श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2021-22 में बालकों के लिए एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, क्रिकेट और जुडो खेलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रारंभिक चयन बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून से आई टीम द्वारा लिया गया। ट्रायल में 10 बालकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें फुटबॉल में दिव्यांशु उनियाल, जूडो में वंश कठैत और अंशुल पंवार, हॉकी में प्रशांत नेगी, एथलेटिक्स में भारत भूषण और आयुष सिंह फरस्वाण का चयन अंतिम चयन ट्रायल के लिए किया गया। अंतिम चयन ट्रायल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में 8 से 13 नवंबर तक आयोजित होगा। इस मौके पर खेल कार्यालय गोपेश्वर के विभागीय प्रशिक्षक रश्मि बिष्ट, कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक रमेश पंखोली, अजीत रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक वीएस चौधरी, एनएस नेगी, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर से चयन समिति में  क्रिकेट प्रशिक्षक विनय सैनी, फुटबॉल प्रशिक्षक प्रकाश भट्ट, हॉकी प्रशिक्षक सुरेश बोंठियाल, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर और ग्राउंड स्टाफ रमेश पंवार, अनिल खंडूरी व प्रकाश ने ट्रायल कार्यक्रम संपन्न करवाया। 

Latest News

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...
error: Content is protected !!