सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

by | Apr 26, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा–

जोशीमठ, 26 अप्रैल 2026: आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा आठवीं सदी में आयोजित किए गए रम्माण का आज भी उसी उत्साह, आस्था के साथ आयोजन किया जाता है। जोशीमठ के सलूड़डुंगरा गांव में रविवार को विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण का आयोजन हुआ। इस आयोजन को करीब से देखने के लिए सैकड़ों दर्शकों के साथ ही अ​धिकारी और जनप्रतिनि​धि भी पहुंचे। रम्माण के दौरान देवताओं के मुखौटा नृत्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। जागर में रामायण के मंचन की धूम रही।

सलूड़-डुंगरा गांव में हर साल रम्माण का आयोजन हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाता है। इस आयोजन की खास विशेषता यह है कि यह ढोल-दमाऊं की थाप पर जागरों के माध्यम से मुखौटा नृत्य के साथ आयोजित होता है। रविवार को इसका भव्य आयोजन किया गया। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, जिला​धिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, आईटीबीपी औली के महानिरीक्षक अखिलेश रावत, आईटीबीपी के कमांडेंट रतन सिंह सोनाल, बदरीनाथ के पूर्व धर्मा​धिकारी भुवन चंद्र उनियाल, जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप रावत के साथ ही कई गणमान्य लोग इस आयोजन काे देखने के लिए पहुंचे। आयोजन को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने के लिए सलूड़डुंग्रा गांव में बड़ी संख्या में यू टयूबर भी पहुंचे हुए थे।

सलूड़-डुंगरा गांव के भूमियाल देवता के मंदिर प्रांगण में रम्माण मेला आयोजित हुआ। विधि विधान के साथ मेला आरंभ हुआ। इसमें जागर शैली में राम कथा का वर्णन किया गया और राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान के पात्रों ने इसमें अभिनय किया। संपूर्ण रामायण का वर्णन 18 तालों में किया गया, इसमें राम जन्म, सीता हरण, हनुमान मिलन, लंका दहन जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन हुआ। रम्माण के बीच में दर्शकों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग मुखौटा नृत्य हुआ।

इसमें म्वर-म्वारी, बणियां-बणियांण के बाद भूमियाल देवता का नृत्य हुआ। कुरुजोगी नृत्य के बाद स्वर्ण मृग वध सहित विभिन्न मुखौटा नृत्य हुए। अंत में सबसे रोमांचित करने वाला मल्ल नृत्य हुआ। मल्ल योद्धा प्रांगण में पहुंचे, ढोल दमाऊ की थाप पर ध्वनि की गर्जना के साथ प्रतीकात्मक मल युद्ध हुआ।

अंत में भूमियाल देवता के अवतारी पुरुष ने भक्तों को खुशहाली का आशीर्वाद दिया। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने रम्माण आयोजन के लिए अपनी नि​धि से तीन लाख रुपये और जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी ने ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!