चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

by | Apr 28, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली

गोपेश्वर। संतानदायिनी मां अनसूया की सात माह से चल रही पावन दिवारा यात्रा मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नम आंखों और जय मां अनसूया के गगनभेदी जयकारों के बीच माता की रथ डोली को विदाई दी। अपराह्न तीन बजे माता की डोली अपने मूल मंदिर में पुनः विराजमान हुई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

बीते वर्ष 7 अक्तूबर को खल्ला गांव स्थित मां अनसूया मंदिर से दिवारा यात्रा का शुभारंभ हुआ था। इस दौरान माता की रथ डोली ने बदरीनाथ धाम, केदारनाथ, रुद्रनाथ सहित विभिन्न देवालयों और गांवों का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। विशेष रूप से मंडल घाटी की विवाहित बेटियों (ध्याणियों) के गांवों में पहुंचकर माता ने अपने भक्तों को दर्शन दिए।

18 अप्रैल को माता की डोली खल्ला गांव पहुंची, जिसके बाद 19 अप्रैल से लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। व्यास आचार्य पंडित मनोज चमोली ने कथा का रसपान कराया, जबकि यज्ञाचार्य डॉ. चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में लक्ष महायज्ञ संपन्न हुआ। 27 अप्रैल को भव्य जल कलश यात्रा ने आयोजन को और अधिक दिव्य बना दिया।

मंगलवार को महायज्ञ और कथा की पूर्णाहुति के बाद मां अनसूया की डोली मंदिर के लिए रवाना हुई। भक्तों ने भावुक होकर माता को विदाई दी। इस दौरान कठूड़ गांव की ज्वाला माता की डोली भी अपने मूल स्थान पर विराजमान हुई।

इस अवसर पर यात्रा समिति अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी, धर्मस्व एवं ग्राम समिति अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र असवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!