नंदप्रयाग में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेष डॉक्टर पहुंचेंगे, सीएम करेंगे शिविर का शुभारंभ–

by | Oct 22, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

 चमोली। नंदप्रयाग में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का इस वर्ष नवंबर माह में शुभारंभ होगा। शिविर का आयोजन 13 नवंबर से होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिविर का शुभारंभ करेंगे। चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डा. जगदीश वैष्णव ने बताया कि नंदप्रयाग में प्रतिवर्ष निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 13 नवंबर को शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में व‌िभिन्न जांचें निशुल्क की जाएंगी। 
जुनून चैरिटेबल ट्रस्ट नोएडा और वैष्णव परिवार की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में नोएडा से पहुंचे चिकित्सकों द्वारा मरीजों की ईसीजी, बोन डेंटिस्ट, खून, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, एंडोस्कोपी से पेट जांच, दांत, नाक और कान की जांच की जाएगी। शिविर में करीब 28 विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंचेंगे। शिविर में कर्णप्रयाग, गौचर, गोपेश्वर, जोशीमठ, घाट, नंदप्रयाग, पोखरी के साथ ही दूर दराज के क्षेत्रों के ग्रामीण अपना इलाज निशुल्क करवा सकते हैं। शिविर में दवाईयां भी निशुल्क वितरित की जाएंगी। नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने बताया कि शिविर के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को न्योता दिया गया है। उन्होंने इसके लिए हामी भी भरी है। 

Latest News

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...
error: Content is protected !!