चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

by | May 16, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ खुलासा–

बदरीनाथ, 16 मई 2026: तमिलनाडु से लापता युवक बदरीनाथ धाम में साधु वेश में मिला है। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद युवक के परिजनों तक संपर्क किया और उन्हें बदरीनाथ बुलाकर युवक उनके सुपुर्द कर दिया।

पुलिस की ओर से बदरीनाथ में ऑपरेशन प्रहार के तहत सत्यापन अभियान चला रही थी। इसी दौरान साधु वेश में एक युवक मिला, पुलिस ने पूछताछ की तो वह कुछ भी हिंदी नहीं बोल पा रहा था। पुलिस को संदेह हुआ, पुलिस ने जांच में पाया कि वह तमिल भाषी है। आरक्षी चंदन नागरकोटी ने गूगल की सहायता से युवक के संवाद को हिंदी में अनुवाद किया। इसमें पता चला कि उसका नाम सतीश है और वह तमिलनाडु के मदुरै स्थित असिनपट्टी पुलिस थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद वहां की पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि युवक इसी मार्च माह में अचानक लापता हो गया था।

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और उसकी तलाश लगातार जारी थी। सूचना पर युवक के परिजन बदरीनाथ पहुंचे। इतने समय बाद बेटे को बदरीनाथ में सकुशल मिलने पर वे भावुक हो गए। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि आरक्षी चंदन नागरकोटी लगातार परिजनों के संपर्क में रहे और उन्हें यहां तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन देते रहे। जरूरी वैधानिक कार्रवाई के बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!