चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

by | May 17, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा–

गोपेश्वर, 17 मई 2026: दशोली ब्लॉक के छिनका गांव में स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर में रविवार से नौ दिवसीय राम कथा का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का आरंभ पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ विधिवत रूप से किया गया।

कथा प्रारंभ होने से पहले गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मां भगवती मंदिर, शिवालय मंदिर और मठ गांव के सिंहलास माता मंदिर से होकर हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर स्थित कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और भजन-कीर्तन के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा।

कथा के प्रथम दिन कथावाचक आचार्य शैलेंद्र सती ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राम कथा समाज को सदाचार, सेवा और संस्कारों की प्रेरणा देती है। आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह गुसांई ने बताया कि 25 मई को यज्ञ पूर्णाहूति के साथ कथा संपन्न होगी। इस दौरान मंदिर में भव्य भंडारा भी आयोजित होगा।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!