पूर्व मुख्यमंत्री का चमोली में मिशन पौधरोपण, उर्गम घाटी में हुआ फूल-मालाओं से स्वागत–

by | Jul 17, 2021 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

गडोरा इंटर कॉलेज में रोपा पीपल का पौधा  

गोपेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इन दिनों चमोली जनपद में मिशन पौधरोपण में व्यस्त हैं। उन्होंने ‌जनपद में 10 हजार से अधिक पौधों के रोपण का संकल्प लिया है। वे शनिवार को विभिन्न जगहों पर पौधरोपण करने के पश्चात रात्रि प्रवास के लिए उर्गम घाटी पहुंच गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री का घाटी में फूल-मालाओं से भव्य स्वागत हुआ। नंदप्रयाग में पूर्व मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर स्थानीय लोगों का हालचाल भी पूछा। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने उन्हें नगर में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। पूर्व मुख्यमंत्री ने नगर की साफ-सफाई के साथ ही जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आह्वान किया। इधर, पीपलकोटी के अटल उत्कृष्ट विद्यालय गडोरा के परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री ने पीपल के पौधे का रोपण किया। यहां आयोजित सादे समारोह में उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वे अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें। इस दौरान बदरीनाथ वन प्रभाग और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की ओर से विद्यालय परिसर के इर्द-गिर्द करीब 100 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष पीपलकोटी रमेश बंडवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल के साथ ही कई लोग उपस्थित रहे।  

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!